अगस्त्यत्यमुनि/ रूद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा के “गांव चलो अभियान” के तहत अगस्त्यमुनि में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसरोकारों के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।आज पूरे विश्व में भारत को नई नज़रों से देखा जा रहा है। मोदी सरकार ने हर वर्ग को केंद्रित कर विकास योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। अटल आयुष्मान योजना के द्वारा पांच लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क मिल रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किये जाने को ऐतिहासिक कार्य बताया। इससे दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने अगस्त्यमुनि स्थित मुनि महाराज व श्री क्षेत्रपाल मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रपाल मंदिर में वृहत्त स्वच्छता अभियान भी चलाया। इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम में भी भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, नगर महामंत्री विनय भट्ट, मीडिया प्रभारी हरिहर रावत, विक्रम सिंह नेगी, उमेश कांडपाल, मनोज राणा, हर्षवर्धन बेंजवाल,राजपाल रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, देवेंद्र जंगवान, देवी प्रसाद भट्ट, विजय बंगरवाल सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…