Advertisement
8 से 10 नवम्बर को आयोजित होगा भव्य गढ़ कौथिग मेला
-गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा हर साल आयोजित होता है गढ़ कौथिग
देहरादूनःगढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपल़़क्ष में मनाये जाने वाला प्रसिद्व गढ़ कौथिग मेला 8 से 10 नवम्बर को पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण निकट ग्राफिक ईरा यूनिर्वसिटी में आयोजित किया जायेगा। मेले में उत्तराखण्ड के खान-पान, परम्परागत रीति रिवाज व संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगणा ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।उन्होंने कहा कि पहाड़ो से हो रहे पलायन के कारण हमारी परम्परागत लोक सूंस्कृति व विरासतो का ह्रास हो रहा है। गढ कौथिक मेले के माध्यम से हम अपनी नई पीड़ी को पुराने रीति रिवाजो,संस्कृति व विरासतों से रूबरू करते है। उन्होंने सभी प्रवासियों से गढ कैथिग मेले के लिए हर संभव मदद की अपील की।वही पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गढवाल भ्रातृ मण्डल संस्था के महासचिव दीपक नेगी ने कहा कि इस बार गढ़ कौथिग मेले मंे पहाड़ के परम्परागत खान पान को प्राथमिकता दी गई है। जिसमें रोट,अरसा,काली दाल की पकौड़,भरी रोटी,गहत का फाणू,मण्डुवे की रोटी,झंगोरे की खीर,मूली की थिच्वाणी व शिकार भात,भुटवा प्रमुख रहेंगे। दीपक नेगी ने बताया कि हमारे पहाड़ी परम्परागत खान पान का स्वास्थ्य पर खास असर रहता है। जंग फूड हमारे लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। इसलिए इस बार गढ़ कौथिग मेले में परम्परागत पहाड़ी खान-पान पर जोर दिया गया है। साथ ही बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम,सांस्कृतिक दलों की रंगा रंग प्रस्तुती,हास्य कलाकार संदीप छिलवट के कार्यक्रम के अलावा 8 सितम्बर की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका आकांक्षा रमोला व साहब सिंह रमोला,9 सितम्बर को लोकगायक बीरेन्द्र राजपूत व अजली खरे,10नबम्बर को प्रसिद्ध लोक गायिका अनुराधा निराला अपनी प्रस्तुतियां देंगे।संस्था के वरिष्ठ संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष कर्नल एच.एम. बर्थवाल ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस की खुशी में मनाये जाने वाले गढ़ कौथिक मेले का महत्व हर साल बढ़ता जा रहा है। इस मेले में पंहुचने वाले लोगों को सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की झलक देखने को मिलती है। हमारा प्रयास रहता है कि हम अपनी पुरानी परम्पराओं व रीति रिवाजों को इस मेले के माध्यम से नई पीड़ी तक पंहुचाये ताकि हमारी परम्परायें पीड़ी दर पीड़ी चलती रहे।वही गढ़ कौथिग मेला अधिकारी सुबे.(रिटा.) बादर सिंह रावत ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चूकी है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था,सफाई व्यवस्था के अलावा मेडिकल कैम्प भी लगाया जायेगा। साथ ही मेले में पधारने वाले लोगों के लिए चर्खी,झूले,तम्बोला आदि मनोरंजन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल आदि भी लगाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेले में लॉटरी टिकट की भी विशेष व्यवस्था की गई है जिससें सिर्फ 20 रूपये के टिकट पर आर्कषक ईनाम भाग्यशाली विजेताओं को दिये जायेंगे।इस दौरान,गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेन्ट टाउन के संरक्षक कर्नल एच.एम.बर्थवाल अध्यक्ष ओम प्रकाश बहुगुणा,महासचिव,दीपक नेगी,मेलाधिकारी सुबे बादर सिंह रावत, निवतर्तमान पार्षद राजेश परमार,भण्डार रक्षक रमेश चमोली,सह मेला अधिकारी अशोक सुन्द्रियाल, प्रेस सचिव भानु प्रकाश नेगी,राजूल नौटियाल,बिक्रम नैथानी, आर.बी. ध्यानी मौजूद रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…