Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव आज से शुरू ,13000 युवाओं ने कराया पंजीकरण – myuttarakhandnews.com

गढ़वाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे गढ़वाल क्षेत्र से 13,000 से अधिक युवाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 13 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। यह महोत्सव गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और अभूतपूर्व खेल आयोजन होने जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम पौड़ी में आयोजित किया जाएगा। सांसद अनिल बलूनी ने इसे गढ़वाल के लिए गर्व का विषय बताया।
युवाओं में खेलों को लेकर दिखा जोश
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी आह्वान से युवाओं में खेलों के प्रति नया जोश पैदा हुआ है। 13 हजार से अधिक पंजीकरण इस बात का प्रमाण हैं कि गढ़वाल क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और युवा खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं।
इन स्थानों पर होंगे मुकाबले
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा, जिनमें पौड़ी , श्रीनगर , रुद्रप्रयाग ,चमोली , मुनिकीरेती , रामनगर शामिल है।
क्षेत्रवासियों से की अपील
सांसद अनिल बलूनी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे महोत्सव में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाए और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव न केवल युवाओं को मंच देगा, बल्कि गढ़वाल में खेल संस्कृति को भी नई पहचान दिलाएगा।

Post Views: 6

Post navigation

Exit mobile version