16 फरवरी को देहरादून में रिलीज होगी गढ़वाली फीचर फिल्म पितृकुड़ा। – myuttarakhandnews.com







16 फरवरी को देहरादून में रिलीज होगी गढ़वाली फीचर फिल्म पितृकुड़ा। – myuttarakhandnews.com







Skip to content









देहरादून मनोरंजन जगत ।पितरों के प्रति उत्तराखण्ड की अनोखी लिंगवास परम्परा पर बनी गढ़वाली फीचर फिल्म पितृकुड़ा 16 फरवरी को देहरादून के सिल्वर सिटी सिनेमा में रिलीज हो रही है। आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में पर्वतीय बिगुल फिल्मस् के बैनर पर बनी फिल्म पितृकुड़ा की कथा वस्तु का फोल्डर लांच किया गया।फोल्डर लांच करते हुए फिल्म के निर्देशक प्रदीप भण्डारी ने बताया कि उत्तराखण्ड की अद्वतीय परम्परा पितृकुड़ा (लिंगवास) पर बनी यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है जो परिवार के भावानात्मक रिश्तों पर बनी है। सिल्वर स्क्रीन पर पहली बार लोगों को पितृकुड़ा संस्कार का चित्रण दिखयी देगा। फिल्म में जर्बदस्त एक्शन थ्रिलर, रोमांच, हास्य और मधुर गीत संगीत है। यह फिल्म प्रत्येक उम्र के दर्शक को मंत्रमुग्ध करेगी। मसूरी में फिल्म का ट्रायल हो चुका है जो बेहद सफल रहा और फिल्म को भारी लोकप्रियता हासिल हुई। फिल्म संस्पेंस भरा नेपाली का किरदार दर्शकों को बहुत रोमांचित करेगा।फिल्म में प्रतिभावान स्टारकास्ट के अलावा, लोकशन और बैक ग्राउण्ड म्युजिक तथा गीत संगीत श्रेष्ट और कर्णप्रिय रखा गया है। फिल्म की शूटिंग मसूरी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, चोपता आदि रमणीक स्थलों पर हुई है। श्री भण्डारी ने आंचलिक संस्कृति और सिनेमा को सबल बनाने के लिए उत्तराखण्ड से जनमानस से फिल्म पितृकुड़ा के प्रचार प्रसार से लेकर फिल्म देखने की अपील की है। इस अवसर पर फिल्म की सह निर्मात्री कमलेश भण्डारी भी मौजूद रही ।पर्वतीय बिगुल फिल्म्स के बैनर पर बनी फिल्म पितृकुड़ा के लेखक एवं निर्देशक हैं प्रदीप भण्डारी। तथा डीओपी एवं एडीटर नागेन्द्र प्रसाद एवं सहायक निर्देशक विजय भारती हैं। फिल्म का बैक ग्राउण्ड म्युजिक, डबिंग और फॉली युवा संगीतकार आशीष पन्त एवं साथियों ने तैयार किया है । फिल्म बनने में 2 साल से अधिक का समय लगा है।

Post Views: 5

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

54 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago