देहरादून,राजधानी देहरादून में गैस आपूर्ति को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सिलेंडर खपत की लिमिट पूरी होने पर बुकिंग लॉक होने से कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
12 सिलेंडर लिमिट के बाद बुकिंग पर रोक
जानकारी के अनुसार पहले उपभोक्ता एक साल में 12 से अधिक गैस सिलेंडर आसानी से उपयोग कर लेते थे, लेकिन अब लिमिट पूरी होते ही बुकिंग पर रोक लग जा रही है।
ऐसे में प्रभावित उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल का इंतजार करना पड़ रहा है, जो कई परिवारों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
25-45 दिन के नियम से बढ़ी दिक्कत
गैस सिलेंडर बुकिंग के 25 और 45 दिन के नियम को सख्ती से लागू किए जाने के बाद समस्या और गंभीर हो गई है।
खासकर संयुक्त परिवारों में एक सिलेंडर 20-22 दिन में ही खत्म हो जाता है, लेकिन तय समय से पहले बुकिंग नहीं हो पाने के कारण लोगों को 8-10 दिन तक बिना गैस के काम चलाना पड़ रहा है।
चाय की टपरियों पर छाया सन्नाटा
गैस संकट का असर शहर की चाय की टपरियों पर भी साफ नजर आने लगा है।
सुबह-शाम गुलजार रहने वाली टपरियां अब सूनी पड़ रही हैं, क्योंकि गैस खत्म होने के बाद दुकानदार चाय बनाना बंद करने को मजबूर हैं।
बुकिंग न होने से आजीविका पर संकट
दुकानदारों का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं होने से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।
चाय की टपरियों पर निर्भर ऑफिस और कॉलेज जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को अब महंगे कैफे का सहारा लेना पड़ रहा है।
प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
छोटे कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को जल्द सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता और व्यवसाय दोनों को राहत मिल सके।
ये भी पढ़े:
Uttarakhand Crime News: सौतेले पिता ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म। मुकदमा दर्ज
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के…
रुद्रप्रयाग। गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सोमवार को एक दिवसीय रुद्रप्रयाग भ्रमण के दौरान जिला…
देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर विंग-3 में एमडीडीए पार्क के सामने स्थित बारात घर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: Former Maharashtra Governor and former Uttarakhand Chief Minister…
Dehradun, Oct 4 (IANS): Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Sunday lashed out at the…
खटीमा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन…