देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर घरेलू गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने ग्राम सोडा सिरौली में छापेमारी कर गैस चोरी के मामले का खुलासा किया। जांच के दौरान ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर की घरेलू गैस वितरण गाड़ी से चार सिलेंडरों से गैस निकाले जाने की पुष्टि हुई। मामले में गैस वितरण वाहन को जब्त कर संबंधित कर्मियों एवं गैस सेवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट को मौके पर भेजा गया। टीम ने ग्राम सोडा सिरौली में ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर की घरेलू गैस वितरण गाड़ी की जांच की। वाहन में कुल 26 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। इनमें से चार सिलेंडरों से करीब एक किलो से 6.5 किलो तक गैस निकाली जा चुकी थी, जबकि 22 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए पाए गए।जांच के दौरान मौके से गैस स्थानांतरण में इस्तेमाल किया जा रहा रिफिलर भी बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने भी वितरण कर्मियों द्वारा कथित रूप से गैस निकाले जाने की पुष्टि की और इसका वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैस वितरण वाहन को जब्त कर लिया।पूर्ति विभाग की ओर से संबंधित कर्मचारी जयप्रकाश पुत्र प्रेमशंकर एवं रटनेश चंद्रपाल पुत्र के खिलाफ तथा ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून के विरुद्ध थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बरामद सभी 26 गैस सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटवर्ती सहकारी गैस सेवा में जमा करा दिया गया।जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट और पूर्ति सहायक विजय शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के.के. अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ आगे भी कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…
पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…