देहरादून, 14 अगस्त। राजस्व क्षेत्र खबों, तहसील चकराता से जुड़े वर्ष 2019 के एक मामले में चकराता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक एवं वांछित वारंटी प्रदीप गोयल को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। यह मामला तत्कालीन राज्यसभा सांसद राज बब्बर की सांसद निधि से संबंधित धनराशि के कथित गबन से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस को उक्त मामले की विवेचना प्राप्त हुई थी। मामले में न्यायालय द्वारा वाद संख्या 02/2025 में धारा 316(2), 316(5) एवं 318(4) BNS के तहत अभियुक्त प्रदीप गोयल के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
न्यायालय से जारी वारंट की तामील के लिए चकराता पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की गई, लेकिन वह अपने पूर्व पते पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने पता-रसी, सुरागरसी एवं सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के वर्तमान पते की जानकारी जुटाई।
पुलिस को अभियुक्त के वर्तमान में लखनऊ में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 19 शांति एन्क्लेव, अर्जुनगंज, सरसंवा चौकी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ स्थित उसके वर्तमान पते पर दबिश देकर वांछित वारंटी प्रदीप गोयल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक, इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश है। पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार मा0 न्यायालय विकासनगर, देहरादून के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
प्रदीप गोयल, महाप्रबंधक, इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कोऑपरेटिव लिमिटेड, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
हाल पता: 19 शांति एन्क्लेव, अर्जुनगंज, सरसंवा चौकी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ।
पुलिस टीम:
1. व0उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार सिंह
2. कांस्टेबल 387 CP संतोष भंडारी
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: An expert team has been sent to conduct…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: A delegation representing various Gurdwara committees based in…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध…
देहरादून– इंडियन बैंक ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 में डिजिटल बैंकिंग समाधानों की एक…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 8 Sep: Governor Lt General…
By SUNIL SONKER Mussoorie, 8 Sep: Sensation gripped the area near ‘Pani Wala Bend’ on…