उत्तराखंड के टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक स्थित ग्राम द्वारी-थापला में एक विवाह समारोह मातम में बदल गया जब विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे चचेरे भाई व उनकी पत्नी की अंगीठी के धुएं में दम घुटने से मौत हो गयी ।
बताया जा रहा है कि ग्राम द्वारी-थापला के मदन मोहन सेमवाल घनसाली बाजार में रहते है ,वो गाँव अपने चचेरे भाई के विवाह में शामिल होने पहुंचे थे ।
16 जनवरी की रात खाना खाने के बाद करीब 11 बजे वह बाहर जल रही अंगीठी को उठा कर कमरे में ले गये व दरवाजा बंद कर दिया ।शुक्रवार की सुबह जब उनके बेटे ने दोनो को जगाने के लिए आवाज लगायी तो काफी देर तक दोनों ने जबाब नहीं दिया ।जिससे काफी लोग लोग कमरे के बाहर एकत्र हो गए व उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर जाने का फैसला किया ।
अंदर देख सब हक्केबक्के रह गये ,दोनों मृत अवस्था में पड़े थे।
मृतक मदन मोहन सेमवाल राजकीय इंटर कॉलेज सरस्वती सैंण में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। ग्रामीणों ने मृतक के पुत्र और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृत दंपति का दाह संस्कार कर दिया।
गमगीन महौल में शुक्रवार को मेहंदी की रस्म होनी थी जो महज खानापूर्ति की निभाई गई।
Post Views: 4
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…