Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के लिए खून बहाने वाले आंदोलनकारियों को तोहफा, सिल्वर जुबली पर CM धामी के बड़े ऐलान – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड आज अपनी स्थापना का 25 वर्ष सेलीब्रेट कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। राज्य आंदोलनकारियों और उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के आश्रितों को अब हर महीने एक से दस हजार रुपये तक पेंशन बढ़कर मिलेगी। इसके साथ ही, उत्तराखंड के सभी शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
देहरादून स्थित पुलिस लाइन में राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आयोजित आंदोलनकारी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणाएं कीं। वे सुबह सबसे पहले कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई।
यह सहायता नहीं, हमारी कृतज्ञता का प्रतीकमुख्यमंत्री ने पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि यह केवल सहायता नहीं, बल्कि हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। उत्तराखंड का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं। राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और देती रहेगी।
घरों में पांच दीपक जलाएंमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं को प्रत्येक नीति और निर्णय में स्थान देगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासी घरों में पांच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य आंदोलन की भावना ही हमारी प्रेरणा है।
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

35 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

2 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

9 hours ago