दिवाली पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिवाली के मौके पर उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर दूसरा बड़ा तोहफा मिला है। दिवाली बोनस के बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डीए वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से लागू होंगी।
 
सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके अलावा यूजीसी वेतनमान के तहत कार्यरत पात्र कार्मिक भी बढ़े हुए डीए का लाभ उठा सकेंगे।
 
चार महीने का एरियर नकद मिलेगा
 
महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दरें एक जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। ऐसे में पात्र कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि के डीए के अंतर का भुगतान एरियर के रूप में नकद किया जाएगा। नवंबर से कर्मचारियों को 63 प्रतिशत की बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ता मिलेगा।
 
केंद्र सरकार भी बढ़ा चुकी है डीए
 
इससे पहले केंद्र सरकार ने भी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। 28 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के डीए और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत वृद्धि का फैसला लिया था। इससे करीब 1.17 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की बात कही गई थी।
 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए इसे दिवाली का तोहफा बताया था। अब उत्तराखंड सरकार की ओर से भी डीए बढ़ाए जाने के फैसले से राज्य के पात्र कर्मचारियों को त्योहार के दौरान राहत मिली है।


Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विदेश में बैठा मास्टरमाइंड, पहाड़ में फैला जाल: STF ने BotBro ठगी कांड के दो बड़े खिलाड़ी दबोचे। – myuttarakhandnews.com

देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर उत्तराखंड के भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले…

19 minutes ago

अच्छी सीख से संवरता है छात्रों का भविष्य- डॉ घनशाला –

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक उत्सव प्रिस्मौरा-2026 में नन्हे कलाकारों ने संगीत, नृत्य…

31 minutes ago

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के होंगे तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने…

36 minutes ago

Uttarakhand Government Approves 3% DA Hike for State Employees Ahead of Diwali | Uttarakhand News Network

In a festive gift ahead of Diwali, the Uttarakhand government has approved a 3% increase…

2 hours ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

चप्पे-चप्पे पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, परेड ग्राउंड से पुलिस लाइन तक प्रशासन ने संभाली कमान…

3 hours ago