इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरने से उत्तराखंड की युवती की दर्दनाक मौत; पुलिस हिरासत में बॉयफ्रेंड – myuttarakhandnews.com

इंदौर; Noida woman Dies After Falling From Eighth Floor In Indore: इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पलाश परिसर में आठवीं मंजिल से गिरने के कारण एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान अंजली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, अंजली करीब एक सप्ताह पहले ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ नोएडा से इंदौर आई थी। दोनों ने पीथमपुर में नौकरी करने की बात कहकर किराए पर फ्लैट लिया था।
घटना के समय फ्लैट में मौजूद था बॉयफ्रेंडघटना के समय अंजली का बॉयफ्रेंड अजय फ्लैट में मौजूद था। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है। युवती के आठवीं मंजिल से गिरने की सूचना मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में इंदौर पुलिस ने अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर होने से तनाव का दावाप्रारंभिक पूछताछ में युवती के तनाव में रहने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अंजली का पति सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहा था, जिसके कारण वह तनाव में थी। हालांकि, तनाव की वजह और घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवती आठवीं मंजिल से किन परिस्थितियों में गिरी।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारीघटना की सूचना मिलने पर तेजाजी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस हिरासत में लिए गए अजय से पूछताछ कर रही है। घटना दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद अंजली की मां इंदौर के लिए रवाना हो गई हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय

पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…

36 minutes ago

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…

1 hour ago

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, उत्तराखंड में शुरू होने वाली है प्राइमरी टीचरों की भर्ती – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों के 400…

2 hours ago

Dispute among Taxi Operators in Mussoorie reaches Police Station

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 22 Oct: The ongoing dispute regarding taxi operations in the…

2 hours ago