संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट में लटका मिला किशोरी का शव, सड़क से सदन तक हंगामा – my uttarakhand news

अपराधउत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून: रेसकोर्स स्थित एक घर पर काम करने वाली किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फ्लैट के शौचालय में लटका मिला। घटना के बाद गुस्साए स्वजनों ने खूब हंगामा काटा और सड़क जाम कर दी। स्वजनों की तहरीर पर नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने मकान मालिक सहित तीन के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, हत्या व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, हालांकि पोस्टमार्टम में मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे और यौन उत्पीड़न की बात भी सामने नहीं आई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण भी हेंगिंग ही बताया है। मामला सदन तक पहुंचा तो वहां भी हंगामा हो गया। कांग्रेसी विधायक सड़क पर उतरे और काफी देर तक हंगामा किया।
रेसकोर्स स्थित विधायक होस्टल के निकट अभिषेक लूथरा के फ्लैट पर 15 साल की किशोरी काम करती थी। गुरुवार सुबह नौ बजे उसने शौचालय में जाकर संदिग्ध परिस्थितियाें में फांसी लगा दी। इसके बाद अभिषेक लूथरा व अन्य किशोरी को लेकर कोरोनेशन अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए स्वजनों ने फ्लैट पर आकर तोड़फोड़ की और लूथरा पर किशोरी का यौन शोषण व हत्या का आरोप लगाया। मामला जब नेहरू कालोनी थाने पहुंचा तो पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतका के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि किशोरी धर्मपुर की रहने वाली थी और माता-पिता तथा चार अन्य भाई बहनों के साथ रहती थी। मृतका के पिता की तहरीर पर थाना नेहरु कालोनी थाने में अभिषेक उर्फ राजा लूथरा उसकी पत्नी तथा एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही लूथरा व घर पर रहने वाले अन्य से पूछताछ शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि फ्लैट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि किशोरी सुबह लगभग नौ बजकर 27 मिनट पर स्टूल लेकर शौचालय की ओर जाती दिखाई दी, जहां उसने स्टूल पर चढ़कर कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा दी। करीब 10 बजकर 19 मिनट पर अभिषेक लूथरा सहित चार-पांच अन्य उसे खोजते हुए शौचालय की ओर जाते दिखाई दिए। शौचालय में जाकर उन्होंने किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और वापस लाकर प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की। इसके बाद वह किशोरी को अस्पताल लेकर गए।
पोस्टमार्टम में मुत्यु का कारण हेंगिंगएसएसपी ने बताया कि डाक्टरों के पैनल ने मृतक का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेंगिंग पाया गया है। साथ ही मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गए और ना ही यौन उत्पीड़न की बात रिपोर्ट में आई है। चिकित्सकों के बयान दर्ज किए गए हैं। फांसी लगाने के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

40 trekkers rescued safely from Kalindi Base & Odin Coal Base area

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: Forty trekkers and…

2 hours ago

RLEK holds 2-day FLN Training Programme for School Facilitators

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: Rural Litigation and Entitlement Kendra (RLEK), in collaboration…

2 hours ago

The OASIS hosts Sewa Sankalp Abhiyaan activities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: The OASIS, Dehradun, organised a series of activities…

2 hours ago

Bergin House triumphs at “8th Patrician Brothers’ Inter-House Gk Quiz 2026”

G.K. Quiz Competition - 1 my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: St Joseph’s Academy…

2 hours ago

Art & speech competitions held at Ghananand Inter College; winners felicitated

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 28 Sep: Art and speech…

2 hours ago

Training on ‘Zero-Cement’ Architecture provided at SARRA Workshop

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Sep: To preserve Uttarakhand’s…

2 hours ago