उत्तराखंड को मात्र एक राज्य मंत्री देना उत्तराखंड की जनता का अपमान – सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: हैट्रिक हैट्रिक हैट्रिक चिल्लाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड को मात्र एक राज्य मंत्री दे कर राज्य में लगातार तीन लोकसभा चुनाव में भाजपा के पांचों सांसदों को जितने वाली उत्तराखंड की जनता का घोर अपमान किया है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार में भाजपा के छोटे से लेकर शीर्ष नेतृत्व ने अपने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान एक बात जो सबने कही वह थी पांचों सीटों पर हैट्रिक और उत्तराखंड की जनता ने उनकी बात को मानते हुए महारानी जैसी निष्क्रिय संसाद समेत सभी पांचों सीटों पर भाजपा को जिता कर हैट्रिक के नारे को साकार किया इस उम्मीद के साथ की तीन नहीं तो दो सांसदों को तो अवश्य केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा किंतु एक निवर्तमान मंत्री अजय भट्ट की छुट्टी कर श्री अजय टमटा को केवल राज्य मंत्री बनाया जाना कहीं ना कहीं उत्तराखंड की और विशेष रूप से गढ़वाल संभाग की उपेक्षा है और पूरे राज्य की जनता का भी अपमान है जिसने विपरीत परिस्थितियों में जब भाजपा अपने बूते साधारण बहुमत भी प्राप्त नहीं कर पाई लेकिन उत्तराखंडी जनता ने एक बार फिर लगातार तीसरी बार पांचों संसद भाजपा की झोली में डाल दी। श्री धस्माना ने कहा कि गृहमंत्री व रक्षामंत्री तो गढ़वाल में अपने चुनावी भाषण में जनता से खुले आम श्री अनिल बलूनी को भावीमंत्री घोषित कर गए थे किंतु उसके बावजूद गढ़वाल के हिस्से में फिर भी कुछ नहीं आया।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…