अभी अभी एक दुःखद हादसे की खबर चमोली जिले से आरही है जहाँ ग्लेशियर टूटने से BRO के मजदूर मलबे में दब गये ।इस घटना से लोग दहशत में आगये ,उनके जहन में 2021 में चमोली जिले में अन्य ग्लेशियर हादसे की यादें ताजा हो गयी हैं।
सूचना अनुसार उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माणां गांव के पास एक ग्लेशियर टूटा है , जहां सीमा सड़क संगठन (BRO) के मजदूर ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे ।मौके पर 57 मजदूर मलबे में दब गये , जिनमे बचाव दल व स्थानीयों ने 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला है ।
शेष 47 मजदूरों की तलाश जारी है।
इस सूचना के प्राप्त होते ही SDRF कमांडेंट के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए नजदीकी पोस्ट जोशीमठ से SI देवीदत्त बर्थवाल के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। साथ ही गौचर एवम सहस्रधारा, देहरादून पोस्ट पर हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को तैयार कर दिया गया है।
माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा है. बीआरओ के कई मजदूर ग्लेशियर के मलबे में दब गए हैं. सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं.-राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…