Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा! PM मोदी के दौरे से बदलेगी GMVN की किस्मत? – Uttarakhand

Tourism boosted in Uttarakhand! Will PM Modi’s visit change the fortunes of GMVN?इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से पर्यटन क्षेत्र को सबसे ज्यादा आस है। पर्यटन की प्रमुख एजेंसी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) भी बेहतरी की उम्मीद संजोए हुए है। पिछले पांच वर्षों में जीएमवीएन ने पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देते हुए अपना टर्नओवर लगातार बढ़ाया है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से स्थिति और बेहतर होगी। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को मुखवा और हर्षिल आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के ये दोनों स्थान धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस पूरे क्षेत्र में जीएमवीएन की गतिविधियां बहुत पहले से संचालित हो रही हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे से न सिर्फ उत्तरकाशी, बल्कि अन्य जगहों पर भी जीएमवीएन की पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा का कहना है कि पर्यटन गतिविधियों को निगम बखूबी संचालित कर रहा है। और बेहतर स्थिति बनने की पूरी उम्मीद है।पांच वर्ष में जीएमवीएन के यूं बढे़ कदम वर्ष 2020-21 में जीएमवीएन का कुल टर्नओवर 3146.63 लाख था, जो कि वर्ष 2021-22 में 3297.41 लाख हो गया। वर्ष 2022-23 में इसमें उछाल देखी गई और यह 7832.14 लाख पर पहुंच गया। वर्ष 2023-24 में जीएमवीएन का टर्नओवर और बढ़कर 8145.15 लाख पर पहुंच गया। इस वित्तीय वर्ष में जनवरी तक जीएमवीएन का टर्नओवर 6672.05 लाख रूपये रहा है।साहसिक गतिविधियों में जग रही संभावनाएं यूं तो जीएमवीएन की कमाई केे सबसे बडे़ स्रोत उसके रेस्ट हाउस और कैंटीन हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षो में साहसिक गतिविधियों से जुडे़ क्षेत्र में भी जीएमवीएन ने काफी संभावनाएं जगाई हैं। इसमे वाॅटर स्पोर्ट्स और माउंटेन से संबंधित डिवीजन लगातार अच्छी प्रगति कर रहे है। पांच वर्ष पूर्व जहां माउंटेन डिवीजन व वाॅटर स्पोर्ट्स से करीब 15 लाख रूपये तक की कमाई हो रही थी, वहीं इस वित्तीय वर्ष में अभी तक कमाई का आंकड़ा 75 लाख के करीब पहुंच गया हुई।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। शीतकालीन यात्रा के लिए उनका उत्तराखंड आना सौभाग्यसूचक है। इससे निश्चित तौर पर उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को तेजी मिलेगी। मैं सभी उत्तराखंडवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री जी का स्वागत करता हूं। साथ ही, उनके प्रति आभार भी प्रकट करता हूं। पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

5 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

5 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

5 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

6 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 hours ago