Latest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़: जिले में शुक्रवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सोने का भाव 83300 रूपये प्रति तोला रहा। सोने के भाव में रिकॉर्ड उछाल से लोग अचंभित हैं। स्वर्णकारों की दुकानों में लगने वाली भीड़ गायब है। लगभग डेढ़ माह पूर्व सोने का भाव 80 हजार रूपये प्रति तोला से नीचे चल रहा था। पिछले डेढ़ माह में सोने के भाव में 3300 रूपये प्रति तोले की बढ़ोत्तरी हुई है। अचानक आई तेजी से घरों में शादी ब्याह के लिए आभूषण बनाने वाले लोगों का बजट गड़बड़ा गया है।आर्टिफिशयल ज्वैलरी की ओर बढ़ रहे परिवारचार पांच तोले सोने के आभूषण का आर्डर दे चुके लोग अब इसमें कटौती करने को मजबूर हो गये हैं। कम आमदनी वाले परिवार आर्टिफिशयल ज्वैलरी की ओर बढ़ रहे हैं। स्वर्णकारों की दुकानों में दिखाई देने वाली भीड़ नदारद हैं। कई स्वर्णकार पिछले कई दिनों से खाली बैठे हैंं। सोने के काराेबार से जुड़े मोहन लाल ने बताया कि सोने के भाव में स्थायित्व नहीं आ पा रहा है।कारोबार में अनिश्चय की स्थिति बनी हुुई है। डेढ़ माह में भाव बढ़ने के साथ ही एक दो बार हल्की गिरावट भी आई। ग्राहक भाव गिरने का इंतजार कर रहे हैं। कारोबारी सुनील ने बताया कि नवंबर माह में होने वाली शादी ब्याह के लिए आर्डर अप्रैल माह में मिलने लगते थे, अचानक आर्डर आने सीमित हो गये हैं।
देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…
देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…
“Bas Apna Kaam Kar.” Keep working, keep creating, and let the work speak for itself.…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…