Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

सोने में नरमी, चांदी चमकी: 16 जनवरी को कीमती धातुओं के भाव में बड़ा अंतर – पर्वतजन

16 जनवरी 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चाल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग देखने को मिली। जहां सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी के दामों में जोरदार उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम के मुकाबले शुक्रवार सुबह सोना सस्ता हुआ, जबकि चांदी प्रति किलो 5 हजार रुपये से अधिक महंगी हो गई।
 
IBJA के रेट के मुताबिक 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का भाव बुधवार शाम ₹130086 प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार सुबह घटकर ₹129813 प्रति 10 ग्राम रह गया। इसी तरह 24 कैरेट (999 शुद्धता) सोना ₹298 की गिरावट के साथ ₹141717 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी क्रमशः ₹296, ₹223 और ₹175 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई।

 
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव बुधवार शाम ₹277512 प्रति किलो था, जो शुक्रवार सुबह बढ़कर ₹282720 प्रति किलो हो गया। इस तरह चांदी एक ही दिन में ₹5208 प्रति किलो महंगी हो गई।
 
IBJA के अनुसार, ये दरें केंद्र सरकार द्वारा तय की जाती हैं और शनिवार, रविवार व सरकारी छुट्टियों के दिनों में जारी नहीं की जातीं। बुधवार 14 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव सुबह ₹142152 और शाम ₹142015 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था, जबकि चांदी का रेट सुबह ₹277175 और शाम ₹277512 प्रति किलो रहा।
 
गौरतलब है कि IBJA द्वारा जारी किए गए ये भाव टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के होते हैं। देशभर में इन्हें मानक दर के रूप में माना जाता है, लेकिन आभूषण खरीदते समय जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण ग्राहकों को वास्तविक कीमत इससे अधिक चुकानी पड़ती है। IBJA के रेट विभिन्न शुद्धता के सोने और चांदी के मानक भाव की जानकारी देते हैं, जो सर्राफा बाजार के रुझान को समझने में अहम माने जाते हैं।

Exit mobile version