उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो लंबे समय से भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं। भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स के तहत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है। यह रैली कोटद्वार में आयोजित की जाएगी, जहां गढ़वाल मंडल के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। रैली 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक जीबीएस कैम्प, कोटद्वार में चलेगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से जॉइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपने लॉगिन अकाउंट के जरिए अपडेट चेक करें। इसी पोर्टल से वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आए तो अभ्यर्थी लैंसडाउन (Army Recruiting Office, Lansdowne) से संपर्क कर सकते हैं। अतिरिक्त सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 7456874057 पर भी बात की जा सकती है।
रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 3:00 बजे तक रैली स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ में वे एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, इनके तीन-तीन फोटोकॉपी तथा सभी मूल दस्तावेज अवश्य लेकर जाएं। प्रवेश के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन होगा, इसलिए आधार कार्ड के अलावा जेआईए वेबसाइट पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी साथ लाना जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है:
– शैक्षिक प्रमाण पत्र (जैसे 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए अंकतालिका और स्थानांतरण प्रमाण पत्र, जो जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित हो)
– अधिवास/नेटिविटी/स्थायी निवास प्रमाण पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– धर्म प्रमाण पत्र
– पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
– विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र
– अविवाहित प्रमाण पत्र
– संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि हो)
– खेल प्रमाण पत्र (यदि हो)
– पैन कार्ड और आधार कार्ड
महत्वपूर्ण निर्देश: बिना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और मूल दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को रैली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी आवश्यक कागजात समय से पहले तैयार रखें और सही समय पर रिपोर्ट करें।
यह अवसर गढ़वाल के युवाओं के लिए सेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एआरओ से संपर्क करें।
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री…
सोमेश्वर। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा…
28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Union ministry of Environment, Forest and Climate Change has…