रील बनाने वालो के लिए सुनहरा मौका,युवाओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि विजेताओं की घोषणा 10 जनवरी को की जाएगी।
बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने के लिए इस वर्ष यह नई पहल शुरू की गई है।
15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनानी होगी। रील को सार्वजनिक रूप से इंस्टाग्राम पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रील में #NationalYouthDay2026 हैशटैग का प्रयोग करना होगा और इसे @rekhaaryaoffice, @officialukprd और @uksports-dept हैंडल पर टैग करना अनिवार्य रहेगा।
पुरस्कार राशि
प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो सर्वश्रेष्ठ तीन रीलों का चयन करेगी।
प्रथम पुरस्कार: ₹11,000द्वितीय पुरस्कार: ₹7,000तृतीय पुरस्कार: ₹5,000
युवा दिवस पर होंगे अन्य सम्मान
मंत्री ने बताया कि 12 जनवरी को आयोजित युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को क्रमशः 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

3 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

4 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

6 hours ago