उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर मिलेगा लाभ, परीक्षा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक मान्य रहेगी सुविधा
देहरादून, प्रदेश में नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार सन्त द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के आधार पर निगम की साधारण श्रेणी की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार यह सुविधा परीक्षा तिथि से दो दिन पूर्व से लेकर परीक्षा दिवस तक परीक्षा केंद्र जाने के लिए तथा परीक्षा समाप्ति के बाद दो दिन तक अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान निवास स्थान वापस लौटने के लिए मान्य होगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा केवल उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित साधारण श्रेणी की बसों में तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग के लिए ही उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना वैध नीट (यूजी)-2026 प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को राहत मिलेगी तथा परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…