Categories: hindiUttarakhand

खुशखबरी! अल्मोड़ा-नैनीताल पहुंचना होगा मिनटों का काम, उत्तराखंड पर्यटन को मिली ‘नई उड़ान’ – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड वालों के लिए खुशखबरी है. पंतनगर एयरपोर्ट से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
पंतनगर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरूक्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नौकुचियाताल के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. नारियल फोड़कर शुभारंभ भी किया गया.
पहाड़ी क्षेत्रों का विकास होगानई हेली सेवा से कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. विधायक शिव अरोरा ने इसे पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए क्रांतिकारी कदम बताया है.
दूरस्त इलाकों को बड़ी राहतउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य के कई प्रमुख शहरों को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है. इससे दूरस्थ इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.
पर्यटन को बढ़ावा होगाअब पर्यटक महज आधे से पौने घंटे में अल्मोड़ा, नैनीताल और देहरादून जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे. इससे पर्यटन उद्योग को भी नई गति मिलेगी.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित होगावहीं, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि यह सेवा समय की बचत के साथ यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी. उन्होंने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है.
जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगाइतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एयरपोर्ट का विस्तार कर इसे नोएडा के जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

4 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

4 hours ago