Categories: hindiUttarakhand

खुशखबरी! अब उत्तराखंड में घर बैठे होगी जमीनों की रजिस्ट्री, नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड में अगले कुछ महीनों में लोगों को जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रजिस्ट्रार ऑफिस जमीनों की ऑनलाइन रजिस्ट्री का विकल्प देने की तैयारी कर रहा है. इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि आवागमन में पैसा भी खर्च नहीं होगा. अभी तक जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए क्रेता-विक्रेता दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचना होता है. दो-दो गवाह भी प्रस्तुत करने होते हैं. फिर डीड जमा की जाती है, इसके बाद कार्यालय में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है.निश्चित समय के बाद रजिस्ट्री मिलती है. लेकिन अब ग्राहकों को बिना रजिस्ट्रार कार्यालय आए यह सब काम हो सकेगा. बता दे कि प्रदेश के विभिन्न रजिस्ट्रार कार्यालयों में एक दिन में औसतन 1000 जमीनों की रजिस्ट्री होती हैं.घर बैठे होंगे सब कामसहायक उपमहानिरीक्षक निबंधक महेश द्विवेदी ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्री के विकल्प की सुविधा देने की तैयारी चल रही है. इसके तहत सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम चल रहा है. इस सुविधा के तहत बिना कार्यालय आए रजिस्ट्री से जुड़ीं सभी प्रक्रियाएं मसलन स्टांप शुल्क जमा करना, आवेदन करना समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी होंगी. जो डीड होगी, उसको अपलोड करना होगा. व्यक्ति खुद कैसे डीड को तैयार कर सकता है, उसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी. पंजीकरण कर सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पंजीकृत व्यक्ति के पास ई-मेल पर रजिस्ट्री पहुंच जाएगी. इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को सुविधा भी होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

6 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

6 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

6 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

7 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

7 hours ago

मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

कहा, प्राविधिक शिक्षा में उद्योगों के अनुरूप तैयार किये जायेंगे पाठ्यक्रम देहरादून:सूबे में तकनीकी शिक्षा…

7 hours ago