नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को खुशखबरी, गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी: नवरात्र के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति ने गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी है। समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को शुभ लाभ बेला में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
मुखबा से निकलेगी गंगा जी की डोली
परंपरा के अनुसार, 18 अप्रैल को मां गंगा की भोगमूर्ति की डोली उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यह डोली सेना बैंड और ढोल-दमाऊ की धुनों के साथ दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी।
डोली रात्रि विश्राम भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर में करेगी और अगले दिन 19 अप्रैल सुबह 7 बजे पैदल गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इसके बाद अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट छह महीने के लिए खोल दिए जाएंगे।
चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने जानकारी दी कि इस वर्ष यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है, जिसके लिए हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

40 minutes ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

46 minutes ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

52 minutes ago

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

1 hour ago