देहरादून। नेपाल में आई भीषण जल प्रलय एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने बड़ा मानवीय संकल्प लिया है। कमेटी ने इस वर्ष आयोजित होने वाले हरितालिका तीज उत्सव एवं मेले को चैरिटी स्वरूप देने का निर्णय लिया है। उत्सव के माध्यम से आपदा पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि जुटाई जाएगी।गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी पिछले करीब 20 वर्षों से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट में भव्य तीज उत्सव एवं मेले का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए कमेटी ने उत्सव को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना से जोड़ने का निर्णय लिया है।कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार, नेपाल में आई भीषण आपदा से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं और जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचा है। आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना, शांति पाठ और मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही आमजन से भी आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अधिक से अधिक सहयोग एवं दान करने की अपील की जाएगी।कमेटी ने कहा कि भारत हमेशा पड़ोसी देश नेपाल के साथ सुख-दुख में खड़ा रहा है। इसी मानवीय भावना को आगे बढ़ाते हुए इस बार तीज उत्सव को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित न रखकर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का माध्यम बनाया जाएगा।कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में प्रार्थना एवं शांति पाठ आयोजित किए जाने की योजना है।वर्ष 2026 की समिति अध्यक्ष माया पंवार ने आमजन से अपील की कि वे इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देकर नेपाल के आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में सहभागी बनें।आयोजन को लेकर संस्था अध्यक्ष प्रभा शाह, सचिव ज्योति कोटिया, संरक्षक सूर्य विक्रम शाही, गोदावरी थापली तथा मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष वंदना बिष्ट सहित समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।कमेटी का कहना है कि इस बार का तीज उत्सव उत्सव से आगे बढ़कर सेवा और संवेदना का संदेश देगा। नेपाल आपदा पीड़ितों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आयोजन के माध्यम से समाज को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया जाएगा।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…