Categories: hindiUttarakhand

रील्स नहीं बना सकेंगे सरकारी कर्मचारी, अफसर भी होंगे टाइट, जल्द लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी – Uttarakhand

Government employees will not be able to make reels, officers will also be strict, social media policy will be implemented soonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन को सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं. दरअसल ये निर्देश सरकारी अफसर और कर्मचारियों के द्वारा कई बार की गई विवादित पोस्ट या व्हाट्सएप मैसेज की वजह से दिए गये हैं. सोशल मीडिया पॉलिसी जनवरी महीनें में लागू होगी.कई बार ऐसा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी राज्य के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं. इससे कई बार सरकारी कामकाज और कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ता है. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अब सरकारी चाहती है कि कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एक सोशल मीडिया आचार संहिता बनाई जाए. जिसमें सरकारी कर्मचारी सरकारी योजनाओं और कामकाज से जुड़े मैसेज और पोस्ट तो कर सकते हैं लेकिन अपनी राय किसी भी दूसरे मंच पर या राजनीतिक चर्चा में नहीं दे सकते हैं. उत्तराखंड में बीते कुछ सालों में कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा कुछ विवादित पोस्ट भी की गई है. जिसका संज्ञान अब सरकार ने लिया है.इस पॉलिसी के तहत सरकारी कर्मचारी और अधिकारी रील्स,संगीत या अन्य कोई ऐसा काम नहीं कर पाएंगे जिससे कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन होता है. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी महीने में यह पॉलिसी लागू हो सकती है. इससे पहले उत्तराखंड पुलिस में भी सोशल मीडिया पॉलिसी लागू की जा चुकी है. पूर्व में आईपीएस अभिनव कुमार ने इस पॉलिसी को लागू किया था. अक्सर देखा जाता था कि कुछ कर्मचारी लगातार पुलिस वर्दी में वीडियो बनाकर सोशल माडिया पर भौकाल बना रहे थे. जिसे देखते हुए सोशल मीडिया पॉलिसी लागू की गई.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Gandhi House dominates at St Joseph’s Annual Athletics Meet in Nainital

By Nikhil Pant NAINITAL, 16 May: The 136th annual Athletic Meet of St Joseph’s College was organised with great enthusiasm, colour…

4 minutes ago

No Vehicle Day: DG Information Banshidhar Tiwari cycles to office

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: The State Information Department observed ‘No Vehicle Day’…

15 minutes ago

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर – भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान…

46 minutes ago

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक शक्ति और पूंजी है- गणेश जोशी

श्रीदेव सुमन नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले मंत्री गणेश जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री…

1 hour ago

Heatwave Tightens Grip on Uttarakhand, Relief Likely After May 20 – my uttarakhand news

The scorching sun is troubling people in both the plains and mountainous regions of Uttarakhand.…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर…

2 hours ago