400 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया मासिक मानदेय
प्रदेशभर की दाईयों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का जताया आभार
देहरादून। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर अंशकालिक व्यवस्था पर तैनात 1323 दाईयों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने दाईयों का मासिक मानदेय 400 से बढ़कर 1000 रुपये कर दिया है। मासिक मानदेय में वृद्धि किये जाने पर प्रदेशभर की दाईयों में खुशी की लहर है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर के परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर अंशकालिक व पार्ट टाइम व्यवस्था और तैनात दाईयों के मानदेय वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अभी तक इन दाईयों को 400 रुपये का भुगतान किया जाता था।
अब इन्हें राज्य सरकार द्वारा 1000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र जारी कर निर्देश दे दिये हैं। इसके साथ ही परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर तैनात दाईयों को अपने वर्तमान कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करने व भविष्य में दाईयों के पद स्वीकृत न करने तथा नवीन नियुक्ति न करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मानदेय में वृद्धि किये जाने पर प्रदेशभर की दाईयों ने खुशी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार जताया।
बयानप्रदेशभर में परिवार कल्याण उपकेंद्रों पर तैनात 1323 पार्ट टाइम व अंशकालिक दाईयों की वर्षों पुरानी मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। दाईयों को अब 1000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। दाईयों के सहयोग से प्रदेशभर में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।– डॉ धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…