एक्शन मोड में सरकार, आज कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले संभव – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती
by cradminMarch 25, 2026March 25, 2026

Share0

देहरादून,  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज देहरादून में कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित होने जा रही है। हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 5 नए मंत्रियों के साथ यह पहली बैठक होगी, जिससे सरकार के कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंत्रिमंडल अब 12 सदस्यों के साथ पूर्ण हो चुका है। ऐसे में विभागों के बंटवारे के बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में परिवहन, शिक्षा और वन जैसे अहम विभागों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की संभावना है, जो राज्य के विकास से जुड़े हो सकते हैं।
यह बैठक सचिवालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जिसमें राज्य हित से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

1 hour ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

2 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

2 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago