हल्द्वानी :10जून 2025 को लगातार दूसरे दिन भी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी एवं डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के समस्त उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा।कर्मचारियों का यही कहना है अगर शासन प्रशासन हमारी मांग नहीं मानता है कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करता है तो सभी कर्मचारी आने वाले समय में अनिश्चितकालीन धरने पर जाने को मजबूर हो जाएंगे ।
बताते चले कि जहां एक तरफ मा० उच्च न्यायालय एवं मा० सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि उपनल कर्मचारीयों को 6 माह के भीतर समान कार्य का समान वेतन तथा 1 वर्ष के भीतर नियमित करने का आदेश जारी किया जाये ।
फिर भी सरकार द्वारा लगातार इस आदेश की अनदेखी कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
कर्मचारियों का आरोप है कि चार माह से अल्प वेतनभोगी कर्मचारीयों का वेतन भी नहीं मिला है ।
जिससे उनका गुजारा होना मुश्किल होता जा रहा है ।कई परिवारों के पास कमरों का किराया व अपने बच्चों की विद्यालय की फीस जमा करने तक को धन नहीं बचा ।
धरने के चलते शुशीला तिवारी चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चरमरा गई ,जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है ।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें ना मानी गयी तो आगे चिकित्सालय में कार्य ठप हो जायेगा । होने की कगार में आ जाएगा जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा मा० विभागीयमंत्री जी एवं मा०मुख्यमंत्री जी की होगीइसलिए समय रहते हुए सरकार और शासन प्रशासन से कर्मचारियों का कहना है कर्मचारियों की मांगों को पूरी कर उनको सुरक्षित भविष्य देने तथा चिकित्सालय को आगे गतिमान करने के लिए अति सीघ्र कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करे!याद रहे ये वहीं कर्मचारी हैं जिन्होंने कोविड टाइम में फ्रंट लाइन मैं आकर अपने परिवार की चिंता ना करते हुए ईमानदारी से कार्य किया था इस दौरान नीरज हैड़िया,पूरन भट्ट,भानु कैड़ा, मनमोहन पाटनी,शम्भू दत्त बुधानी,चंदू कफलटिया,सुन्दर चौहान,तेजा बिष्ट,प्रताप बोरा,मनीष तिवारी,डूंगर मटियाली,विनोद बिष्ट, खेमराज साहू, दिनेश जोशी,दीपा शर्मा,मोहनी पाठक,प्रभा गोश्वामी, रेखा सनवाल सुशील कुमार,राकेश, आदि मौजूद थे ।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…