सरकार आपके द्वार : गैरसैंण ब्लॉक के मालसी ग्रामसभा में रात्रि ग्राम चौपाल आयोजित – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminAugust 21, 2025August 21, 2025049

Share0

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक  सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी चमोली,  संदीप तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी  अभिषेक त्रिपाठी, मालसी की ग्राम प्रधान  गीता नेगी, एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने चौपाल के दौरान पेयजल, विद्यालय भवन, खेल मैदान एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।विधायक  सुरेश गड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य गांवों का समग्र विकास है, क्योंकि गांवों की प्रगति से ही प्रदेश और देश की प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार डीबीटी प्रणाली के माध्यम से योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो रही है।  गड़िया ने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे पहाड़ की चुनौतियों को समझते हुए सरकार के साथ मिलकर विकास की प्रक्रिया में सहयोग दें।जिलाधिकारी चमोली ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र और उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजकीय इण्टर कॉलेज के नए भवन का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर कार्य मनरेगा, जिला पंचायत योजना एवं जिला योजना के तहत किए जाएंगे। पेयजल समस्या के समाधान के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। जिन उपभोक्ताओं को बिना जल आपूर्ति के बिल प्राप्त हुए हैं, वे बिल निरस्त किए जाएंगे। जर्जर अवस्था में विद्यालय भवन का नवीनीकरण एवं खेल मैदान की व्यवस्था भी प्राथमिकता में रखी जाएगी।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

15 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

36 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

57 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago