Uksssc के पूर्व सचिव बडोनी को नहीं दिया कोई आरोप पत्र
देहरादून। लम्बे समय से निलंबित चल रहे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को बहाल कर दिया गया है। बडोनी को uksssc पेपर लीक मामले में निलंबित किया गया था।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तत्कालीन सचिव संतोष बडोनी को शासन ने क 1 सितम्बर 2022 को निलंबित किया था। लेकिन उन पर कोई भी आरोप तय नहीं हो पाया और न ही उन्हें आरोप पत्र ही दिया, और अब सचिवालय प्रशासन विभाग को निलंबन वापस लेना पड़ा है।
सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संदर्भ में बहाली का आदेश जारी करते हुए निलंबन अवधि के सभी वेतन भत्ते उन्हें दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड सचिवालय प्रशासन के उप सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी के हवाले से बहाली का आदेश जारी किया गया है।
गौरतलब है कि बडोनी को पेपर लीक मामलों की जांच करने वाली एसटीएफ ने भी संतोष बडोनी को दोषी नहीं पाया था।पेपर लीक मामले में तत्कालीन अध्यक्ष आर बी एस रावत समेत कुछ अधिकारी अभी जेल में हैं।
जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…
नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…
शरीर में दर्द होना आम बात है। काम की थकान, अधिक शारीरिक मेहनत या वायरल…
देहरादून; उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन एवं नियमों में सख्ती के बाद आधे…
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम देहरादून- जनपद देहरादून में जिला योजना समिति…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…