देहरादून में सरकारी स्कूल होंगे स्मार्ट, ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ से बदल रही तस्वीर

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में एलईडी टीवी, फर्नीचर, डिजिटल क्लासरूम सहित कई आधुनिक सुविधाएं की जा रहीं स्थापित
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में फर्नीचर, खेल संबंधित अवस्थापना सुविधाएं, डिजिटल कक्षाएं, एलईडी स्क्रीन, बेहतर रसोईघर और पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है। ओएनजीसी और हुडको जैसी कंपनियों ने भी इस मुहिम में भागीदारी निभाई है। ओएनजीसी ने फर्नीचर की व्यवस्था की है, जबकि हुडको द्वारा एलईडी बल्ब और एलईडी स्क्रीन उपलब्ध कराई गई हैं।

₹6 करोड़ का फंड जुटाया गयाप्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए डीएम ने खनिज न्यास, जिला योजना और सीएसआर फंड से कुल ₹6 करोड़ की राशि जुटाई है। हाल ही में जैम पोर्टल पर 884 एलईडी टीवी की खरीद के आदेश जारी किए गए हैं जो जल्द ही जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में लगाए जाएंगे।
स्मार्ट क्लास के साथ खेल और कौशल विकास पर ज़ोरसिर्फ डिजिटल सुविधाओं पर ही नहीं, बल्कि जिलाधिकारी के इस प्रयास में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखा गया है। प्रत्येक स्कूल में कॉमिक्स, मैगजीन, समाचार पत्र और महापुरुषों की जीवनी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और नैतिक शिक्षा भी ग्रहण कर सकें।
बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यानप्रत्येक कक्षा में दो एलईडी लाइट, वाइट बोर्ड, सुरक्षित पेयजल, मरम्मत की गई पानी की टंकियां, शौचालय, और गुणवत्तायुक्त पोषण युक्त मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी और समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को इस दिशा में प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्व अनुभव से मिली प्रेरणाउल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी सविन बंसल नैनीताल और अल्मोड़ा में डीएम रहते हुए भी इसी प्रकार की पहल कर चुके हैं, जहां सभी सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदला गया था। देहरादून में भी उनका यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाने की दिशा में अहम साबित हो रहा है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago