Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदलने की कोशिशों को सरकार करेगी ध्वस्त- सीएम पुष्कर सिंह धामी – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप को रोकने के लिए एक बार फिर से कड़ा संदेश दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश के बदलते स्वरूप को रोकने के लिए जो भी हर मुमकिन कोशिश होगी, वह हम करेंगे. हमने सख्त कानून बनाए हैं, हमने हर संभव कोशिश की है और आगे भी करते रहेंगे कि देवभूमि का जो स्वरूप है, वह न बदले.
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से बड़ा संदेश देते हुए कहा है कि प्रदेश के बदलते स्वरूप को रोकने के लिए जो भी प्रयास हमसे किया जाएगा, वह हम करेंगे. हमने प्रदेश में सख्त धर्मांतरण कानून लागू किया है. प्रदेश में हमने कालनेमि अभियान के तहत हजारों लोगों का सत्यापन किया और सैकड़ों लोगों को जेल भेजा. वहीं, कई विदेशी नागरिकों को भी हमने गिरफ्तार किया है. हम लगातार सत्यापन अभियान चला रहे हैं. हम हर वह संभव प्रयास करेंगे जिससे सनातन की रक्षा हो सके. इसके लिए हमें चाहे कुछ भी करना पड़े. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा है कि प्रदेश का मूल स्वरूप बदलने नहीं दिया जाएगा, चाहे इसके लिए हमें कोई भी प्रयास करना पड़े.
हम कालनेमी अभियान चला रहे- सीएम धामीसीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सख्त भू कानून लागू किया. प्रदेश में हम कालनेमी अभियान चला रहे हैं. प्रदेश में हमने सख्त धर्मांतरण कानून लागू किया है. हमें जो भी कदम उठाने होंगे, प्रदेश के मूल स्वरूप बदलने से रोकने के लिए, वह हम उठाएंगे. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि सनातन की रक्षा करना हमारा दायित्व है, जिसे हम बखूबी करना जानते हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और इसका एक मूल स्वरूप है, जो पूरी दुनिया में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है. उत्तराखंड इसके लिए जाना जाता है, क्योंकि इस प्रदेश का नाम ही देवभूमि उत्तराखंड है. यह देवों की भूमि है और इसका मूल स्वरूप बना रहना चाहिए. यही हमारे प्रदेश की पहचान है. उसके लिए चाहे धर्मांतरण का कानून हो, दंगा रोकने का कानून हो, ऑपरेशन कालनेमि हो, या अन्य प्रकार के काम हों जिससे सनातन की रक्षा हो, जो लोग सनातन को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, उनको उनकी सही जगह पहुंचाएंगे. सनातन की रक्षा करने के रास्ते में जो भी अवरोध आएंगे, उन्हें दूर करने का काम करेंगे. प्रदेश का मूल स्वरूप बनाए रखने के लिए जो भी करना पड़े, वह हम करेंगे.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर उन लोगों को जवाब दिया है जो लगातार सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं या फिर फर्जी आंदोलन की आड़ में प्रदेश सरकार के खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदेश का मूल स्वरूप बनाए रखने के लिए जो भी करना पड़ेगा, वह हर संभव प्रयास हम करेंगे.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

14 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

19 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

24 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

25 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

31 minutes ago