राज्यपाल ने कराटे खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं





देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में संस्थापक चेयरमेन, इंटरनेशनल कराटे ऑर्गनाइजेशन देव नाथ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ विभिन्न चैंपियनशिप में विजेता बच्चे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों की सराहना की और कहा कि कराटे में बच्चों द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जाना प्रशंसनीय है। उन्होंने इनमें बच्चियों के प्रतिनिधित्व की सराहना की।
राज्यपाल ने कहा कि लड़कियों हेतु इस तरह आत्मरक्षा से संबंधित खेल बेहद जरूरी है। इससे जहां उनका शारीरिक विकास होगा वहीं ऐसे खेल उन्हें आत्मरक्षा में भी सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में आगे लाया जाना जरूरी है इससे देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान राज्यपाल ने ऑर्गनाइजेशन की चुनौतियों और समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

10 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

12 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

18 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago