राज्यपाल ने मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का किया भ्रमण





मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। Great servayor Nain singh, Jorge everest museum
इस अवसर पर राज्यपाल ने संग्रहालय में कार्टोग्राफी का इतिहास, कार्टोग्राफी से जुड़े उपकरणों, महान भारतीय सर्वेक्षकों और द ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे के विषय में जानकारी ली।
राज्यपाल ने कहा कि संग्रहालय लोगों को सर जॉर्ज एवरेस्ट द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराएगा। इसके साथ ही महान सर्वेयर नैन सिंह रावत और राधानाथ सिकदर द्वारा सीमित साधनों में किए गए कार्यों को जिस प्रकार दर्शाया गया है वह लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है अपने आप में अलग है।
उन्होंने कहा म्यूजियम में नई टेक्नोलॉजी और एआई का उपयोग किया जाना इसे विशेष बनाता है। उन्होंने कहा कि सुरम्य शहर मसूरी आने वाले पर्यटकों को एक बार इस विश्व स्तरीय संग्रहालय को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय बनाने वाले लोगों की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

21 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

43 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago