झंडे मेले में निकली भव्य नगर परिक्रमा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। प्रसिद्ध झंडे जी मेला के तीसरे दिन मंगलवार को भव्य नगर परिक्रमा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। परिक्रमा का नेतृत्व श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में संगत श्री दरबार साहिब में जुटने लगी थी, जिसके बाद विधिवत रूप से नगर परिक्रमा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु की शरण में आकर ही मनुष्य को सच्चे मार्ग का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गुरु की वाणी अमृत के समान होती है, जो मानव जीवन को पवित्र और सफल बनाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि भक्ति, सेवा और सत्कर्म ही मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से गुरु का स्मरण करता है, उस पर सद्गुरु की असीम कृपा बरसती है।
नगर परिक्रमा दरबार साहिब से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। यह सहारनपुर चौक, कांवली रोड, एसजीआरआर बिंदाल, तिलक रोड, चकराता रोड, घंटाघर और पलटन बाजार होते हुए पुनः दरबार साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ परिक्रमा में हिस्सा लिया।
परिक्रमा के दौरान श्री गुरु राम राय शिक्षा मिशन के एसजीआरआर बॉम्बेबाग परिसर में श्रद्धालुओं के लिए गन्ने का प्रसाद वितरित किया गया। मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि नगर परिक्रमा दूनवासियों के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण होता है, क्योंकि इस अवसर पर देश-विदेश से आई संगत शहर की सड़कों पर दिखाई देती है।
इसके अलावा दरबार साहिब परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और करीब 200 यूनिट रक्तदान किया गया।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

42 seconds ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago