देहरादून- सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हो गया। “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर आयोजित इस स्पोर्ट्स मीट में चार दिनों तक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में सेवा संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष गीता धामी तथा एसएसपी एसटीएफ देहरादून (आईपीएस) अजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून दीपांकर घिल्डियाल, संयुक्त निदेशक विधि गिरीश पंचोली, पैनेसिया अस्पताल के निदेशक रणवीर चौहान और राजेश जैन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के सीएमडी रमेश चन्द्र जोशी भी मौजूद रहे।
समापन समारोह के दौरान संस्थान के एनसीसी कैडेट्स, पाइप बैंड तथा छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने परेड की सलामी ली और कैडेट्स व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। परेड की अनुशासनपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
मुख्य अतिथि गीता धामी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साह देखकर वह स्वयं को भी नहीं रोक पाईं और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ भाग लेकर उनका हौसला बढ़ाया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, स्वयं को नशे से दूर रखें और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
उन्होंने संस्थान द्वारा चलाई जा रही मिशन एजुकेशन स्कीम की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय पहल है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी शिक्षा के समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान की भी प्रशंसा की और कहा कि “नशे को ना और फिटनेस को हां” की थीम पर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन उसी अभियान का एक सकारात्मक प्रयास है।
वहीं दूसरे मुख्य अतिथि आईपीएस अजय सिंह (एसएसपी एसटीएफ देहरादून) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन के दौरान आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताएं जीवन भर याद रहने वाले अनुभव बन जाती हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे खेल-कूद में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वयं को फिट रखें और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं तथा युवाओं को गलत आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता के समग्र परिणामों में नीलकंठ हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 28 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदा देवी हाउस ने 9 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि त्रिशूल हाउस ने 9 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर कुल 22 पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रमुख प्रतियोगिताओं के परिणाम
क्रिकेट (पुरुष): त्रिशूल – प्रथम, नीलकंठ – द्वितीयकबड्डी (पुरुष): नीलकंठ – प्रथम, नंदा देवी – द्वितीयकबड्डी (महिला): नीलकंठ – प्रथम, त्रिशूल – द्वितीयवॉलीबॉल (पुरुष): नीलकंठ – प्रथम, त्रिशूल – द्वितीयवॉलीबॉल (महिला): नीलकंठ – प्रथम, नंदा देवी – द्वितीयरस्साकशी: पुरुष – नीलकंठ प्रथम, महिला – नंदा देवी प्रथम
एथलेटिक्स के प्रमुख परिणाम
100 मीटर (पुरुष): आर्यन – पंचाचूली प्रथम, संदीप – नंदा देवी द्वितीय, तसलीम – नंदा देवी तृतीय100 मीटर (महिला): गरिमा – नंदा देवी प्रथम, रिया – नीलकंठ द्वितीय, प्रिया – त्रिशूल तृतीय
200 मीटर (पुरुष): ऋतिक – नंदा देवी प्रथम, अंश – त्रिशूल द्वितीय, सत्यम कुमार – नीलकंठ तृतीय200 मीटर (महिला): नेहा शाह – नीलकंठ प्रथम, श्रुति – त्रिशूल द्वितीय, मुस्कान – पंचाचूली तृतीय
400 मीटर (पुरुष): बलबीर – त्रिशूल प्रथम, अभिषेक – पंचाचूली द्वितीय, पियूष – नीलकंठ तृतीय400 मीटर (महिला): प्रिया – त्रिशूल प्रथम, ईशा – नंदा देवी द्वितीय, अर्चना – नंदा देवी तृतीय
800 मीटर (पुरुष): आदर्श – पंचाचूली प्रथम, ऋतिक – नीलकंठ द्वितीय, हंसराज – नीलकंठ तृतीय800 मीटर (महिला): गरिमा – नंदा देवी प्रथम, वर्षा – पंचाचूली द्वितीय, किरन – नीलकंठ तृतीय
लंबी कूद (पुरुष): करमजोत – त्रिशूल प्रथम, नितिन- त्रिशूल द्वितीय, मो. मोईन त्रिशूल तृतीयलंबी कूद (महिला): पूजा – पंचाचूली प्रथम, सृष्टि – नीलकंठ द्वितीय, प्रिया – त्रिशूल तृतीय
ऊंची कूद (पुरुष): सार्थक – नीलकंठ प्रथम, ऋतिक राणा – नंदा देवी द्वितीय, आर्यन – त्रिशूल तृतीयऊंची कूद (महिला): हेमा रावत – त्रिशूल प्रथम, नीरू – नीलकंठ द्वितीय, इशा थापा – नंदा देवी तृतीय
गोला फेंक (पुरुष): अखिल – नंदा देवी प्रथम, सूरज – पंचाचूली द्वितीय, दिव्यांशु – त्रिशूल तृतीयगोला फेंक (महिला): साक्षी – नंदा देवी प्रथम, प्रियंका – पंचाचूली द्वितीय, अमीषा – नीलकंठ तृतीय
भाला फेंक (पुरुष): अखिलेश पुंडीर – नीलकंठ प्रथम, प्रियांशु बर्त्वाल – नीलकंठ द्वितीय, अखिल – नंदा देवी तृतीयभाला फेंक (महिला): परी – त्रिशूल प्रथम, स्नेहा – पंचाचूली द्वितीय
अन्य प्रतियोगिताएं
टेबल टेनिस (पुरुष): मौलिक – पंचाचूली प्रथम, विनीत – नीलकंठ द्वितीय, तन्मय – नंदा देवी तृतीयटेबल टेनिस (महिला): वंशिका बिष्ट – नीलकंठ प्रथम, रिया सती – नीलकंठ द्वितीय, आकृति राणा – नंदा देवी तृतीय
बैडमिंटन (पुरुष एकल): रोहित रावत – पंचाचूली प्रथम, अरुण नेगी – त्रिशूल द्वितीयबैडमिंटन (महिला एकल): वर्षा – नीलकंठ प्रथम, प्रियंका कुमारी – पंचाचूली द्वितीय
बैडमिंटन (पुरुष युगल): विवेक / गोकुल – नंदा देवी प्रथम, उज्ज्वल / पार्थ – नीलकंठ द्वितीयबैडमिंटन (महिला युगल): अंकिता / प्रियंका – पंचाचूली प्रथम, आस्था / ज्योति – नंदा देवी द्वितीय
कैरम (पुरुष): आदित्य नेगी – त्रिशूल प्रथम, आदित्य बिष्ट – नंदा देवी द्वितीयकैरम (महिला): स्वाति – पंचाचूली प्रथम, शिवानी – नीलकंठ द्वितीय
शतरंज (पुरुष): हर्षित थलवाल – नीलकंठ प्रथम, अनिरूद्ध – नंदा देवी द्वितीय
खो-खो (पुरुष): त्रिशूल प्रथम, नंदा देवी द्वितीयखो-खो (महिला): नंदा देवी प्रथम, नीलकंठ द्वितीय
रिले दौड़ (पुरुष): त्रिशूल प्रथम, नंदा देवी द्वितीय, पंचाचूली तृतीयरिले दौड़ (महिला): नंदा देवी प्रथम, त्रिशूल द्वितीय, नीलकंठ तृतीय
इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सिंह, कर्नल जे. एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सजवाण, सुनील बिष्ट, डॉ. मेघा पंत, नगमा, अभिषेक राणा, सूरज राणा, विवेक,दीवान सिंह , गणेश , उमेश सहित विभिन्न शिक्षकगण और 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…