देहरादून, 13 अक्टूबर 2025। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी (SGRRU) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को युवा जोश, अनुशासन और खेल भावना से सराबोर कर दिया। उद्घाटन समारोह में ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुनों ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया।
खेलोत्सव 2025 का शुभारंभ
इस अवसर पर प्रो. प्रथपन के. पिल्लई, प्रभारी कुलपति एवं माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के सलाहकार, ने खेलोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। खेलोत्सव के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. जोशी और छात्रा अंजलि यादव ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की।
13 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेलोत्सव में लगभग 5000 छात्र-छात्राएं 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। इसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, योगासन, बैडमिंटन और कई इनडोर गेम्स शामिल हैं।
मशाल यात्रा ने बढ़ाया उत्साह
राष्ट्रीय स्तर की ड्रॉप बॉल खिलाड़ी अंजलि यादव के नेतृत्व में आयोजित मशाल यात्रा ने पूरे परिसर में जोश और जज्बे की लहर दौड़ा दी। इस यात्रा में ध्रुव, पूर्णिमा, पूजा रावत, नवीन डंडरियाल और प्राची जमलोकी ने भाग लिया।
एनसीसी बैंड, एनएसएस स्वयंसेवकों और विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत की, जिसने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई।
प्रेरणादायक संबोधन
माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा —
“खेल अनुशासन का मंदिर हैं, जहाँ हार और जीत दोनों ही हमारे शिक्षक बनकर आते हैं।”
वहीं, प्रभारी कुलपति प्रो. प्रथपन के. पिल्लई ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा —
“खेल न केवल जीतने का माध्यम हैं, बल्कि यह हमें हार में मुस्कुराना और हर दिन बेहतर बनने की प्रेरणा देते हैं।”
उन्होंने यह भी घोषणा की कि जनवरी 2026 में ‘SGRRU प्रेसीडेंट क्रिकेट ट्रॉफी’ का आयोजन किया जाएगा और 10 फरवरी 2026 को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
उद्घाटन समारोह में छात्रों ने गढ़वाली लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे दर्शक झूम उठे।वहीं, स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग आसनों ने “मन और शरीर के संतुलन” का सुंदर संदेश दिया।
एनसीसी परेड और शपथ ग्रहण
अंडर ऑफिसर आकृति रावत (11 यूके बटालियन) और अंडर ऑफिसर अंशुमन घिल्डियाल (11 यूके बटालियन) ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।खिलाड़ियों की ओर से अंजलि यादव ने स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ दिलाई —
“हम खेल भावना, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे।”
आयोजन में विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डॉ. श्रेया कोटनाला, डॉ. अशोक भंडारी, डॉ. अनुजा रोहिल्ला, डॉ. मनीष देव शर्मा, डॉ. खिलेन्द्र सिंह, सभी विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य मौजूद रहे।मंच संचालन यानिशा रावत और कनिष्क ने किया।
खेलोत्सव 2025 की झलकियां:
उद्घाटन परेड और बैंड की शानदार प्रस्तुति
मशाल यात्रा में युवा जोश का प्रदर्शन
लोकनृत्य और योगिक आसनों की आकर्षक झलक
5000 से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्साही भागीदारी
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…
शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…
नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun The Dehradun district administration imposed Section 163 of the Bharatiya…
Nainital: झीलों के शहर में छिपे हैं सुकून के ऐसे राज, जिन्हें देखकर हर यात्री…