देहरादून, परेड ग्राउंड, में प्रेसिडेंट कप 2026 सीजन-1 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 07 जून 2026 तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹1 लाख एवं उपविजेता टीम को ₹50 हजार की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित की जाएंगी।
प्रतियोगिता के आयोजक अंशुल चावला ने बताया कि प्रेसिडेंट कप 2026 का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह आयोजन को और भी खास बना रहा है तथा भविष्य में प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेसिडेंट कप जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं और सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
राज्य मंत्री कुलदीप बुटोला ने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति खेलों में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि प्रेसिडेंट कप 2026 युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है और इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और खेल प्रतियोगिताएं उनकी प्रतिभा को नई दिशा देने का कार्य करती हैं।
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन का संकल्प लिया।
इस दौरान सोनू बाली, कनू, शंकर रावत, तरुण जैन, राहुल पंवार, गौरव सिंह, आदर्श, अंशुल, मुकेश, मेंबर रावत, हर्ष, संगा, हनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…