देवभूमि की संस्कृति और जनहित की आवाज बनेगी ‘भैरव वाणी’, पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ –

 देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, सनातन परंपराओं, क्षेत्रीय सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से ‘भैरव वाणी’ पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल का भव्य शुभारंभ किया गया। भैरव सेना के तत्वावधान में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित समारोह में सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने शिरकत की।‘सत्य, संस्कृति, संचार—देवभूमि उत्तराखंड की आवाज’ ध्येय वाक्य के साथ शुरू किए गए इस मीडिया मंच का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं, सांस्कृतिक विरासत और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत स्वामी दर्शन भारती उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम देहरादून के पार्षद राकेश पंडित, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा तथा राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र बॉबी ने कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर ‘भैरव वाणी’ के मुख्य संपादक संदीप खत्री ने पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल की शुरुआत के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मंच जनसमस्याओं, क्षेत्रीय मुद्दों और धार्मिक-सांस्कृतिक विषयों को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थान तथ्यात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। साथ ही पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल का संचालन संबंधित शासकीय पंजीकरण एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।उन्होंने बताया कि ‘भैरव वाणी’ के माध्यम से जमीनी स्तर की खबरों का प्रकाशन, उत्तराखंड की पौराणिक एवं धार्मिक विरासत का संरक्षण, दूरस्थ क्षेत्रों की गतिविधियों को स्थान देने तथा जनहित से जुड़े विषयों को सामने लाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।समारोह में भैरव सेना के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, केंद्रीय सचिव संजय पवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक मलेठा और प्रदेश संगठन मंत्री गणेश जोशी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा सामाजिक संस्था ‘देवभूमि भैरव वाहिनी’ की कार्यकर्ता गोरी कोठियाल, गीता बिष्ट, सुनीता थापा और लक्ष्मी थापा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए मीडिया मंच की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए इसे जनहित और क्षेत्रीय सरोकारों को अभिव्यक्ति देने वाला माध्यम बनाने की अपेक्षा जताई।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सरकारी जमीनों के हस्तांतरण पर कांग्रेस का हमला, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन –

 देहरादून,  उत्तराखंड में सरकारी जमीनों और बेशकीमती संपत्तियों के हस्तांतरण का मामला अब राजनीतिक तूल…

4 minutes ago

ग्राफिक एरा के फिल्म फेस्टिवल ‘हिमप्रवाह 3.0’ में ‘छौँ’ को मिला बेस्ट फिक्शनल फिल्म का खिताब –

देहरादून, । ग्राफिक एरा के फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 3.0 में ‘छौँ’ को बेस्ट फिक्शन फिल्म…

17 minutes ago

अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट

पार्किंग के लिए तय किए गए स्थान देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार, 6 नवंबर को…

20 minutes ago

हर्बल कुंभ से जड़ी-बूटी आधारित खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आर्थिकी होगी मजबूत: कृषि मंत्री गणेश जोशी –

  पौड़ी,  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल…

35 minutes ago

द पॉली किड्स स्कूल के राजपुर रोड और प्रेम नगर शाखाओं का वार्षिक समारोह संपन्न –

 देहरादून, : प्रतिभा, सांस्कृतिक विविधता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के जीवंत उत्सव के रूप…

47 minutes ago

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को पीजी की 72 सीटें मिली –

देहरादून, । ग्राफिक एरा के मेडिकल को पी.जी. की 72 सीटों के लिए मान्यता दे…

59 minutes ago