देहरादून/मेरठ, दिव्यांगजनों की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से प्रथम श्वास फाउंडेशन द्वारा आज NJ Portico होटल में ‘गौरा पूजा एवं डांडिया रास प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे रंगारंग और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं वरिष्ठ समाजसेविका अनामिका जिंदल ने जानकारी दी कि यह आयोजन हर वर्ष दिव्यांगों की सहायता के उद्देश्य से किया जाता है। इस कार्यक्रम से प्राप्त बची हुई राशि का उपयोग दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने में किया जाता है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें दिव्यांगों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सविता कपूर द्वारा गौरा माता की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंधु गुप्ता, मधु गुप्ता, सोनू सनन एवं उदिता गोयल मंच पर उपस्थित रहीं।
डांडिया रास प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
ओपन डांस (20 से 35 वर्ष) वर्ग में आलोकिता जैन प्रथम, सुमन शर्मा द्वितीय एवं शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि रिया मित्तल को सांत्वना पुरस्कार मिला।
35 से 50 वर्ष वर्ग में नीलम अग्रवाल प्रथम, पूनम यादव द्वितीय, श्रुति तृतीय एवं आरती अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
50 से 65 वर्ष वर्ग में भक्ति कपूर प्रथम, अलका जैन द्वितीय, विभा रस्तोगी तृतीय एवं आशा नगर को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
65 वर्ष से अधिक वर्ग में अलका जैन प्रथम, कुसुम लता द्वितीय एवं रेखा खन्ना तृतीय स्थान पर रहीं।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में सखियां ग्रुप ने प्रथम, सिग्नोरा ग्रुप ने द्वितीय एवं कथक कुटुंब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तूफानी लेडीज एवं पहाड़ी नोनियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न आकर्षक टाइटल्स भी प्रदान किए गए, जिनमें स्वाति चौहान को “ड्रीम गर्ल”, रूबी को “डांडिया क्वीन”, मोनिका को “डांडिया प्रिंसेस”, इंद्राणी पांधी को “ग्लोइंग स्किन”, मधु सांगला को “ट्विंकलिंग आइज”, मंजू हरनाल को “टाइमलेस ब्यूटी”, रागिनी गुप्ता को “स्पार्कलिंग आइज” तथा मीनाक्षी नेगी को “स्माइली फेस” के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को सरप्राइज गिफ्ट्स एवं आकर्षक लकी ड्रा उपहार भी वितरित किए गए।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि संस्कृति विभाग की अध्यक्षा श्रीमती मधु भट्ट एवं विशिष्ट अतिथि इंद्राणी, रेनू सकलानी, भारती आनंद, डॉ. सीमा कृष्ण अवतार एवं सविता कपूर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक समान साड़ी धारण कर गौरा पूजा में भाग लिया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। प्रथम श्वास फाउंडेशन परिवार की सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
कार्यक्रम की सफलता में सीमा, निमिषा, भक्ति, तृप्ति, नलिनी, संगीता जैन, उषा नगर, उषा बंसल, रेनू अग्रवाल, अंजू भल्ला, नीरा, सुमन, बीनू, नीता, आरती, रीना, रागिनी, रिया, आलोकिता, प्रिया गुलाटी, मंजू हरनाल, संजय मित्तल, विनीत गुप्ता, तन्वी, आशा, कुमकुम एवं संगीता बंसल सहित अनेक सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी सशक्त करने में सफल रहा।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…