
देहरादून: संत रविदास जयंती के अवसर पर शनिवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा डीएल रोड से शुरू होकर बेनी बाजार, ओरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक और सर्वे चौक होते हुए डीएल रोड पर समाप्त होगी। यह यात्रा दोपहर दो बजे शुरू होकर रात तक चलेगी।
इस दौरान शहर के कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है।
डायवर्जन व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
डीएल रोड से शोभायात्रा के बेनी बाजार पहुंचने पर बहल चौक से सर्वे चौक की ओर जाने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा।
सर्वे चौक से बेनी बाजार जाने वाले वाहनों को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
बहल चौक पर शोभायात्रा पहुंचते ही सर्वे चौक से बहल चौक की ओर आने वाला ट्रैफिक रोजगार तिराहा होकर भेजा जाएगा।
बहल चौक से बेनी बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा।
ग्लोब चौक पहुंचने पर पैसिफिक तिराहा से आने वाला ट्रैफिक बेनी बाजार की ओर मोड़ा जाएगा।
घंटाघर पहुंचने पर दर्शनलाल चौक और ओरिएंट चौक से घंटाघर की ओर आने वाला ट्रैफिक आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।
पलटन बाजार में शोभायात्रा के प्रवेश पर सभी जगह से ट्रैफिक सामान्य कर दिया जाएगा।
राजा रोड पहुंचने पर प्रिंस चौक से तहसील जाने वाला ट्रैफिक चंदन नगर की ओर भेजा जाएगा।
तहसील चौक पहुंचने पर द्रोण कट से आने वाला ट्रैफिक आईजी कट होकर दून चौक की ओर डायवर्ट होगा।
लोगों से सहयोग की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और डायवर्जन का पालन करें।
Post Views: 3
Post navigation
