गौचर (चमोली)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली वाराणसी से रवाना हुई कलश महारैली जनपद चमोली के गौचर पहुंची, जहां विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने कलश का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया।
इस अवसर पर गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को जनपद चमोली के 20 मंडलों के लिए अलग-अलग कलशों में विधिवत वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इसे सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और संत परंपरा के प्रति आस्था का प्रतीक बताते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास जी के बताए समानता, मानवता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, कार्यक्रम संयोजक अनूप नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज गेडी, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, अरुण मैठाणी, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र नेगी, विक्रम मिंगवाल, वीरेंद्र रावत, बृजेश बिष्ट, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, अनिल नेगी, महेंद्र राणा, कांता देवी, अपर्णा रावत, ममता राणा, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…