गाड़ू घड़ा कलश श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचने पर, भव्य स्वागत – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share0

*गाड़ू घड़ा कलश यात्रा रविवार को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग पहुंची, भव्य स्वागत*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना के लिए नरेंद्रनगर से निकली गाड़ू घड़ा कलश यात्रा रविवार को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग से होते हुए कर्णप्रयाग पहुंची।कर्णप्रयाग पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुरूप तेल कलश को गांव के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित किया गया। अब दस दिनों तक श्रीलक्ष्मी नारायण के साथ ही तेल कलश की पूजा-अर्चना यहीं होगी।रविवार देर शाम करीब नौ बजे तेल कलश यात्रा डिम्मर गांव के चौंरी में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने भगवान बदरीविशाल के जयकारों के साथ गाड़ू घड़ा कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कलश विधि विधान से श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित किया गया। केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि सात मई तक तेल कलश की पूजा यहीं की जाएगी। आठ मई को तेल कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम के लिए पाखी पहुंचेगी। जबकि 9 मई को जोशीमठ, दस को पांडुकेश्वर, 11 को बदरीनाथ पहुंचेगा और 12 मई सुबह गर्भगृह में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर गोवर्धन प्रसाद, संदीप डिमरी, राकेश डिमरी, भगवती प्रसाद, प्रकाश डिमरी, सुरेश डिमरी, टीका प्रसाद, डाॅ. सुनील डिमरी और प्रभुकांत डिमरी आदि मौजूद थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

53 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

59 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago