ग्राफिक एरा बना देश का पहला जेनएआई-पावर्ड कैंपस – my uttarakhand news

 
देहरादून,  तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ग्राफिक एरा ने देश का पहला ‘जेनएआई-पावर्ड कैंपस’ बनने का गौरव प्राप्त किया है। अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्ल्यूएस) के सहयोग से ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने यह मुकाम हासिल किया है।
क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी संस्था एडब्ल्यूएस अपने ‘एडब्ल्यूएस स्किल बिल्डर’ प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को संरचित लर्निंग पाथ, हैंड्स-ऑन लैब्स और इंडस्ट्री-उन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। इसी कड़ी में ग्राफिक एरा में 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है, जहां उन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है। इससे विश्वविद्यालय ‘फ्यूचर-रेडी’ शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
इस साझेदारी के तहत ग्राफिक एरा एक ‘लिविंग लैब’ के रूप में विकसित हुआ है, जहां छात्र जनरेटिव एआई की मदद से वास्तविक समस्याओं के समाधान खोज रहे हैं।
एडब्ल्यूएस प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में ‘एआई एवरीव्हेयर फॉर एवरीवन’ विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एडब्ल्यूएस (भारत एवं दक्षिण एशिया) के डेटा एवं एआई हेड बिस्वजीत दास ने छात्र-छात्राओं को एआई के विविध वास्तविक उपयोगों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। उन्होंने नोवा 2, पर्पलेक्सिटी एआई और डिजीयात्रा जैसे आधुनिक टूल्स के माध्यम से स्मार्ट एप्लिकेशन विकसित करने, डेटा का प्रभावी विश्लेषण करने तथा रोज़मर्रा की समस्याओं के लिए व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान तैयार करने की जानकारी दी।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो. डॉ. कमल घनशाला ने बिस्वजीत दास को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान इंडस्ट्री-अकैडमिया लीड एवं कंप्यूटर साइंस फैकल्टी तेजस्वी घनशाला ने कहा कि एआई अब केवल एक तकनीक नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनते हुए विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन ला रहा है।
कार्यक्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित आर. भट्ट, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार शर्मा, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर, एडब्ल्यूएस कॉर्डिनेटर डॉ. आकांक्षा गुप्ता सहित एडब्ल्यूएस टीम के सुमित गुप्ता, प्रशांत प्रियम, अन्य पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद –

देहरादून। जनपद  में  दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण…

8 minutes ago

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

2 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

3 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

3 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

5 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

7 hours ago