उत्तराखंड
Share1
Advertisement
देहरादून, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी के किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत आज क्लेमेंट टाउन में दो स्थानों पर खाद्यान्न वितरित किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने लोगों को खाद्यान्न के बैग प्रदान किये।
क्लेमेंट टाउन के सोसायटी एरिया और ओगल भट्टा क्षेत्र में आज इस अभियान के तहत आसपास रहने वाले सैकड़ों गरीब परिवारों को खाद्यान्न के पैकेट दिए गये। इन पैकेटों में दाल, चावल, आटा, चीनी, चाय, तेल, नमक, मसाले आदि एक परिवार का करीब सात दिन का राशन रखा गया है। वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घर पर रहकर किए जाने वाले कार्यों को सिखाने की व्यवस्था भी कई जगह की गई थी। इसके अच्छे परिणाम सामने आये हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा अभियान चलाकर लोगों की सहायता एक सामाजिक कर्तव्य के रूप में कर रहा है। लगातार बारिश के कारण उन लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी आजीविका रोजाना की मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे लोगों की मदद के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। धूलकोट, मेहरे का गांव और बंसीवाला में जल्द ही पुन: ऐसा अभियान चलाया जाएगा।
कोविड काल में ग्राफिक एरा ने कई माह तक हजारों लोगों को खाद्यान्न देकर किसी को भूखा न रहने देने के अभियान की शुरूआत की थी। इसके बाद यह अभियान एक सिलसिला बन गया है।
Share1
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…