अहाना धवन ने 98.2% अंक के साथ किया टॉप
देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने आईसीएसई (कक्षा 10) वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय की छात्रा अहाना धवन ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। वहीं तानिशा अकरम ने 94.6% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अवनीशा पुंडीर और अंश प्रताप सिंह ने समान रूप से 93.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा आकर्ष त्यागी ने 92.6% तथा कार्तिक बर्मोला ने 91.8% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: Governor Dr. D. S. Bisen inaugurated the International…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 25 Oct: This year, too, at Virasat Mahotsav, the old…
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…