ग्राफिक एरा अस्पताल ने रचा इतिहास, 1000 से अधिक सफल हार्ट सर्जरी – my uttarakhand news

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा अस्पताल ने उन्नत हृदय चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की है। अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने 1000 से अधिक लोगों के हार्ट की सफल सर्जरी पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की है।
 
ग्राफिक एरा अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने अब तक कुल 1004 सफल सर्जरी कर जटिल हृदय रोगों के उपचार में अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञता और उच्च सफलता दर का परिचय दिया है। इनमें 321 बाईपास सर्जरी, 177 वाल्व सर्जरी, 136 सरल जन्मजात सर्जरी, 87 जटिल जन्मजात सर्जरी, 19 एओर्टिक सर्जरी और 264 वैस्कुलर, थोरेसिक एवं अन्य महत्वपूर्ण सर्जरी शामिल हैं।
 
सीटीवीएस विभाग की टीम में कार्डियक साइंसेज़ के निदेशक डॉ. अखिलेश पांडे, कार्डियक एनेस्थीसिया के हेड डॉ. सत्य प्रकाश गौतम, एनेस्थीसिया के हेड डॉ. पराग कुमार के साथ डॉ. पुलकित मल्होत्रा, डॉ. अनुराधा, डॉ. निशी और थाइन डैवी, ध्यानी रॉय, विनय कुमार, नरेंद्र सिंह, शोभा, रणप्रीत एवं एंड्रयू पॉल शामिल हैं।
 
ग्राफिक एरा अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी ने कहा कि अस्पताल में मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी (एमआईसीएस) जैसी अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से वयस्कों, बच्चों और नवजात शिशुओं का सफल उपचार किया जा रहा है। विभाग ने मात्र दो दिन के 1.9 किलोग्राम वजन वाले नवजात शिशु का सफल ऑपरेशन कर जटिल हृदय सर्जरी के क्षेत्र में अपनी उच्च स्तरीय विशेषज्ञता, आधुनिक तकनीकी क्षमता और उत्कृष्ट चिकित्सकीय दक्षता का परिचय दिया है।
 
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जसजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल में एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) जैसी विश्वस्तरीय जीवनरक्षक सुविधा भी उपलब्ध है, जो गंभीर अवस्था वाले मरीजों के उपचार में नई उम्मीद बनकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
 
यह उपलब्धि विभाग की टीम के समर्पण, विशेषज्ञता और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने बेहतर क्लिनिकल परिणामों के साथ संस्थान को चिकित्सा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
 
ग्राफिक एरा अस्पताल कार्डियक ट्रांसप्लांट और रोबोटिक एमआईसीएस सर्जरी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है, जिससे मरीजों को विश्वस्तरीय, अत्यधिक सटीक और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

4 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

46 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago