ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को पीजी की 72 सीटें मिली –

देहरादून, । ग्राफिक एरा के मेडिकल को पी.जी. की 72 सीटों के लिए मान्यता दे दी गई। नेशनल मेडिकल कमीशन ने आज ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस को इन सीटों के लिए मान्यता देने की घोषणा की है।ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज में इसी सत्र से पी.जी. कोर्स में दाखिल होंगे। ग्राफिक एरा को एम.डी./एम.एस. की 19 ब्रांच में पढ़ायी शुरु कराने की स्वीकृति दी गई है। इनमें एम.डी. /एम.एस. रेडियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, डर्माटोलॉजी, पैथोलॉजी, जनरल सर्जरी, गायनाकोलॉजी, साइकेट्री जैसी 17 ब्रांच में नेशनल मेडिकल कमीशन ने चार-चार सीटें दी हैं। इनके अलावा रेस्पिरेटरी मेडिसिन/ट्यूबरक्लोसिस और इमरजेंसी मेडिसिन में दो-दो सीटें स्वीकृत की गई हैं।मेडिकल में पी.जी. सीटों के लिए कल नेशनल मेडिकल कमीशन की काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरु होना है। इसके लिए छह से 11 नवम्बर की  दोपहर तक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा और सात से 12 नवम्बर तक वे निर्धारित समय अवधि में अपनी च्वाइस दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद नीट पीजी के स्कोर के आधार पर 14 नवम्बर को पी.जी. सीटों के लिए काउंसिलिंग के रिजल्ट की घोषणा कर दी जायेगी।डीम्ड यूनिवर्सिटी का अंग होने के कारण ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज की पी.जी. की सभी सीटों पर प्रवेश केंद्रीय मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की काउंसिलिंग के जरिये होगा। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा को मेडिकल कालेज और अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद और उच्च मानकों के अनुरूप पाये जाने पर पहले निरीक्षण में नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह मान्यता दी है। इससे पहले इसी सत्र में ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के तीसरे बैच में एमबीबीएस की सीटें 150 से बढ़ाकर  250 कर दी गई हैं।ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने मेडिकल कमीशन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राफिक एरा मानव सेवा और कल्याण की भावना के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र  आया है और  दुनिया की अत्याधुनिक तकनीकों और दीर्घ अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सेवा के उच्चतम मानकों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। ग्राफिक एरा का लक्ष्य बेहतरीन चिकित्सा सेवा देने के साथ ही देश और दुनिया को श्रेष्ठ चिकित्सक उपलब्ध कराना है। इसीलिए उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों, संवेदनाओं और मानवीय गुणों का समावेश करने को अपनी प्राथमिकता बनाया गया है। 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन सिंह रावत का निधनसीएम धामी ने आवास पहुंचकर जताया शोक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज…

1 hour ago

आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान

जनपद के सभी अन्तर्जनपदीय/अन्तर्राज्जीय बैरियरों व आन्तरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की लगातार…

1 hour ago

पुलिस लाइन कर्मी मोहम्मद शादाब खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, दो पर हत्या का शक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में कार्यरत मोहम्मद शादाब खान की हत्या…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी

मेला चिकित्सालय एवं भूपतवाला चिकित्सालय के लिए सीएसआर मद से उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

3 hours ago