ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा ग्राफिक एरा, छात्रों ने किया श्रीगणेश का भव्य स्वागत –

  देहरादून,। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति के उल्लास से थिरकते कदमों के बीच ग्राफिक एरा में श्रीगणेश का भव्य स्वागत हुआ। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डा. राखी घनशाला ने भगवान गणपति की आरती के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ किया। ग्राफिक एरा के पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने एक साथ आरती में भाग लेकर गणपति की आराधना की। उत्सव का रंग चढ़ा तो ग्राफिक एरा का परिसर भी गणपति बप्पा की भक्ति में रंग गया। संगीत, मस्ती और उमंग से सजे माहौल में छात्र-छात्राओं ने जमकर उत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने गणेश उत्सव में खूब तालियां बटोरीं। भजनों की प्रस्तुतियों के बीच गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे, वहीं गीतों पर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को भी खूब सराहना मिली। टीम रंगमंच की भगवान श्री गणेश के जन्म पर आधारित स्किट ने पौराणिक प्रसंग को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। देवभूमि टीम ने गढ़वाली नाट्य प्रस्तुति में लोकनृत्य और अभिनय के सुंदर मेल से गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। अलग-अलग प्रांतों की विशिष्ट नृत्य शैलियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गणपति को अपनी-अपनी संस्कृति के रंग में नमन किया। उत्सव में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

3 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

3 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

4 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

4 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

4 hours ago