ग्राफिक एरा के छात्रों ने सीखी ईओटीएस की बारीकियां…  –

  देहरादून,  डीआरडीओ के इंस्ट्रूमेंट्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (आईआरडीई) की वैज्ञानिक शशि सिंह ने कहा कि सैन्य अभियानों की सफलता केवल हथियारों की ताकत पर निर्भर नहीं करती, बल्कि तकनीकी दक्षता, सटीक निगरानी और त्वरित निर्णय क्षमता भी इसमें निर्णायक भूमिका निभाती है। वह ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। शशि सिंह ने कहा कि इस बदलते युद्ध परिदृश्य में इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (ईओटीएस) लक्ष्य की सटीक पहचान और रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए महत्वपूर्ण तकनीक बनकर उभरा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ईओटीएस की कार्यप्रणाली और आधुनिक युद्ध में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्र छात्राओं को ईओटी सिस्टम की डिजाइन, स्टेबिलाइजेशन, ट्रैकिंग एक्यूरेसी और विभिन्न ऑपरेशनल मोड्स के बारे में भी समझाया। इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

रेसिपी प्रतियोगिता में नंदानी और मनी त्यागी ने बाजी मारी…   –

  देहरादून ,। ग्राफिक एरा में रेसिपी प्रतियोगिता में नंदानी और मनी त्यागी की टीम ने…

1 hour ago

आइडियाथॉन में लूमीफोल्ड अव्वल… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में आयोजित आइडियाथॉन 2026 में लूमीफोल्ड की टीम ने प्रथम स्थान…

1 hour ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल के सिनेमा हॉल पहुंचे,…

2 hours ago

उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में फिर हंगामा, दोबारा पानी की टंकी पर चढ़े छात्र, परिसर में पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय देहरादून में गुरुवार को फिर से छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ…

2 hours ago

नेपाल बाढ़ आपदा पर हरिद्वार के संतों ने बढ़ाया मदद का हाथ, आधे घंटे में जुटाए 38 लाख रुपये – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ आपदा को लेकर हरिद्वार के…

2 hours ago